भारतीय तिरंगा लहराते हुए सुरक्षित बॉर्डर तक पहुंचे भारतीय नागरिक
किसी भी भारतीय को बंधक नहीं बनाया गया
जंग की वजह से भारत में भी बड़ी महंगाई,
कच्चे तेल के दाम छू रहे हैं आसमान
जालंधर, (टिंकू पंडित) :-
रूस और यूक्रेन के मध्य चल रहे महायुद्ध में आज आठवें दिन रूस ने यूक्रेन के कीव शहर को चारों तरफ से घेर लिया है और रूसी हवाई जहाजों द्वारा कीव पर भारी बमबारी भी की जा रही है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि हम यूक्रेन के सैनिक ठिकानों को ध्वस्त करेंगे और मिशन पूरा होने तक युद्ध जारी रहेगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से खारकीव में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापिस भारत लाने के बारे में बातचीत की। भारत सरकार द्वारा खारकीव में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को एडवाइजरी जारी की गई है कि वह जल्द से जल्द खारकीव मैं भारतीय दूतावास से संपर्क करें। आज भारत के वायु सेना के विमानों द्वारा लगभग 800 भारतीय नागरिकों को वापिस भारत लाया गया है। जिन विद्यार्थियों को यूक्रेन से निकालकर भारत वापस लाया गया है उनमें से कुछ विद्यार्थियों ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की ओर वहां गुजारे हुए दिनों की जानकारी दी व मौत के मुंह से निकालकर लाने पर भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी किया। उन्होंने बताया कि भारत पूरी दुनिया में मजबूती के साथ खड़ा है। तिरंगे की सहायता से ही हम बॉर्डर तक सही सलामत पहुंचे। जिन बसों व कारों पर भारतीय तिरंगा लगा हुआ था उन्हें ना तो रूसी सैनिक और ना ही युक्रेन के सेना रोक रही थी और उन्हें सुरक्षित जाने दिया जा रहा था। इसी का फायदा उठाते हुए कई देशों के नागरिक भी अपनी बसों व कारों पर तिरंगा लगाकर बॉर्डर पार कर रहे थे। जिसे देखते हुए आज हम सभी को भारतीय होने का गर्व हो रहा है। आज देर शाम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन के बीच भी बातचीत होने जा रही है। आज कच्चे तेल की कीमत 113 प्रति बैरल हो गई है। दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 30% तक उछाल आया है। जिसके कारण पूरी दुनिया में महंगाई अपने पैर पसार रही है। जिसका असर भारत मे भी देखने को मिल रहा है।