रूस यूक्रेन जंग के दसवें दिन आई राहत भरी बड़ी खबर, रूस ने यूक्रेन में किया सीजफायर का ऐलान, भारतीय समय अनुसार यूक्रेन में सुबह 12:30 से सीजफायर

 

 

 

 

आम नागरिकों को निकालने के लिए बनेगा ग्रीन कॉरिडोर


जालंधर,5 मार्च (टिंकू पंडित):-  यूक्रेन और रूस के मध्य चल रही जंग के आज दसवें दिन एक राहत भरी खबर आई है। जिसमें रूस की ओर से यूक्रेन के 2 शहरों मारियोपोल व वोल्नोवाखा में 5 से 6 घंटो के लिए  सीजफायर का ऐलान किया गया है। आम नागरिकों को निकालने के लिए रूस द्वारा सीजफायर का ऐलान किया गया है। भारतीय समय अनुसार यूक्रेन में सुबह 12:30 बजे से लागू होगा। युद्ध क्षेत्र से आम नागरिकों को सुरक्षित निकाल दिया जाए। खबर यह भी है की यूक्रेन के काफी शहरों से निकल कर लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। अभी तक लगभग 12 लाख लोगों के यूक्रेन छोड़ने की खबर सामने आ रही है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन ने आज सुबह कीव के एक गांव पर हमला कर 1 बच्चे समेत 6 नागरिकों के मरने की खबर जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *