जंग में बर्बादी के12वें दिन का हाल… रूस द्वारा यूक्रेन के कई इलाकों में सीजफायर, आम लोगों को बाहर निकालने के लिए किया गया सीजफायर

कीव, खरकीव, सुमी, मारियूपोल में सीजफायर

ड्रोन की सहायता से रूस रखेगा यूक्रेन नजर

जालंधर,7 मार्च (टिंकू पंडित):– फ्रांस के राष्ट्रपति ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से सीजफायर करने की अपील की थी। यूक्रेन में कई देशों के आम नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें यूक्रेन से बाहर निकालना बहुत आवश्यक है। इस अपील पर गौर करते हुए रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने आज यूक्रेन के चार इलाकों कीव, खरकीव, सुमी, मारियूपोल में सीजफायर करने का ऐलान कर दिया है। ये सीजफायर भारतीय समय के अनुसार आज 12:30 बजे से लागू हो जाएगा। इस दौरान सभी देशों के आम नागरिकों को इन इलाकों में से बाहर निकाला जाएगा। आपको बता दें किस समय लगभग 700 भारतीय नागरिक सुमी में फंसे हुए हैं। रूस ने कहा है कि युद्धविराम के दौरान वह ड्रोन द्वारा इन इलाकों पर नजर बनाए रखेगा। इसी बीच खबर आ रही है रूस ने हमला कर लुहांस्क के तेल डिपो में आग लगा दी है। यूक्रेन में एक एयरपोर्ट में भी हमला किया गया है। कीव व खारकीव के ऊपर रूसी हमले जारी हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने अब तक रूस के 11000 सैनिकों को मार गिराया है और रूस के कई विमानों और टैंकों को भी तबाह किया है। यह भी खबर आ रही है कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की है और थोड़ी देर तक रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *