कोन सी पार्टी है सट्टाबाजो कि पहली पसंद
जालंधर, 9 मार्च (टिंकू पंडित):- पंजाब में पुलिस प्रशासन को धत्ता बताते व चुनाव अचार सहिंता की धज्जियां उड़ाते हुए कल आने वाले विधानसभा नतीजों पर सट्टा बाजार काफी गर्म है। जब 2022 के विधानसभा चुनाव आरंभ हुए थे तब से लेकर अब तक काफी उतार चढ़ाव के बाद आज सट्टेबाजों की पहली पसंद आम आदमी पार्टी बनी हुई है। आज सट्टेबाजों द्वारा आम आदमी का भाव 70-72 का है। और वही सट्टेबाजों की दूसरी पसंद कांग्रेस पार्टी बनी हुई है।
सट्टेबाजों की ओर से पंजाब कांग्रेस का भाव 24-26 का है। पंजाब में सट्टेबाजों की तीसरी पसंद बनी अकाली दल, बसपा गठजोड़ का भाव 15-17 का है। वही सट्टा बाजार भाजपा को 2 से 4 सीट का भाव दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि क्रिकेट मैचों पर सट्टा खाने वाले सट्टाबाजो पर कभी-कभार पुलिस द्वारा रेट किया जाता है। परंतु पिछले 2 महीनों में पंजाब में लाखों करोड़ों रुपयों का सट्टा चुनावों को लेकर लगा है। लेकिन किसी भी सट्टेबाज पर क्या कार्रवाई की गई है या कितने सट्टाबाजो को पकड़ा गया है इसके बारे में तो पुलिस प्रशासन ही सही जानकारी दे सकता है।