टांडा उड़मुड़ के बाद जालंधर में मिले गौवंश के कटे हुए सिर, चमड़ी व उनके कटे हुए अंग, पंजाब में कोई बड़ी साजिश रचे जाने की आशंका:- इशांत शर्मा

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी:- एसएचओ कवंलजीत सिंह

जालन्धर, (टिंकू पंडित):- पंजाब मैं आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद अभी नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी नहीं हुआ और पंजाब के अलग-अलग स्थानों से गौवंश वध की घटनाएं सामने आ रही है। कल होशियारपुर जिले के टांडा उड़मुड़ में 20-22 गायों के कटे हुए सिर व धड़ मिले थे और आज जिला जालंधर के अधीन आते वरियाणा में कूड़े के डंप से लगभग 3 गोवंश के कटे हुए सिर, उनकी चमड़ी व उनके कटे हुए अंग भी मिले है। जिस से गांव व आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गौ वंश के कटे हुए सिर मिलने से हिन्दू संगठनों में भी भारी रोष फैल गया। सूचना मिलने पर शिव सेना हिन्द के प्रधान इशांत शर्मा अपने साथियो सहित वरियाणा डंप पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। इशांत शर्मा ने बताया कि उनके पास दोपहर को शिव सेना के कार्यकर्ता का फोन आया था कि वरियाणा डंप के पास कूड़े के ढेर के पास गौवंश के कटे हुए सिर पड़े हुए है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर 3 गायों के कटे हुए सिर, गौवंश के कटे हुए अंग व इसके अलावा बोरियों में चमड़ी डाल कर फेंकी गई थी। उन्होंने तुरन्त पुलिस को सूचित किया लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। इशांत शर्मा ने बताया कि टांडा में गौवंश के सिर कटे हुए मिले थे जिसके बाद कोई बड़ी साजिश रचने की आशंका थी। अब जालंधर में भी गौवंश के सिर मिलने से यह स्पष्ट हो गया है कि कोई पंजाब का माहौल खराब करने की लिए गौवंश की हत्या कर हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। देर शाम तक हिन्दू संगठनों के कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वही जब इस बारे में थाना मसूदा के एसएचओ कवंलजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया की शिवसेना हिन्द के प्रधान इशांत शर्मा के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *