द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार ने लिया एक अहम फैसला, देश भर के सिनेमा हाल में फिल्म जा रही है हॉउसफूल

 

भारत सरकार ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को दी “वाई” श्रेणी की सुरक्षा 

जालंधर,18 मार्च-(टिंकू पंडित):- भारत में आज कल विवादों में घिरी ओर चर्चा का विषय बनी 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए नरसंहार पर आधारित फिल्म “द कश्मीर फाइल्स”  के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार ने आज एक अहम फैसला लिया है। पूरे देश मे अलग-अलग पार्टियों के नेताओ द्वारा अलग-अलग बयान बाजी भी की जा रही हैं। देश का पूरा मीडिया भी आज इसी फिल्म की चर्चा मैं लगा हुआ है। इस फिल्म के कारण देश में दो गुट बन चुके हैं। एक गुट 1990 में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार के ख़िलाफ़ आवाज उठा रहा है और कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की निंदा कर रहा है। देश मे एक बहुत बड़ा वर्ग वो भी है जो इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहा है। इसी कारण देश भर के सिनेमा हाल में फिल्म हॉउस फूल जा रही है ओर देश के कई शहरों में फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है।पर उसी के साथ देश मे एक दूसरा ग्रुप भी है जो इस फिल्म की कहानी से पूरी तरह सहमत नहीं है, वो इस फिल्म का विरोध भी कर रहा है ओर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर पूरी सच्चाई ना दिखाने का आरोप भी लगा रहा है। इसी कारण फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को जान से मारने की धमिकयां भी दी जा रही है। इन धमकियों को देखते हुए भारत सरकार ने फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को “वाई” श्रेणी की सुरक्षा दी है। जिसमें सीआरपीएफ के जवान शामिल होंगे और वह विवेक अग्निहोत्री की रक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *