
जालंधर, 19 मार्च- ( टिंकू पंडित):- जालंधर के कृष्णा नगर क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है कृष्णा नगर में रहने वाले भाजपा के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के गनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी
है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के गनमैन हरपाल सिंह उम्र करीब 44 वर्ष निवासी कृष्णा नगर काफी बरसों से गनमैन था। मिली जानकारी के अनुसार रात 9:30 बजे के करीब हरपाल सिंह कि उनके निवास स्थान पर गोली चलने से घायल हो गए गंभीर हालत देख परिजनों ने हरपाल सिंह को जालंधर के टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कुछ देर बाद बाद ही डॉक्टर ने हरपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया हरपाल सिंह के दो बच्चे हैं जिसमें से 1 बच्चे की स्कूल में हुए हादसे में मौत हो गई थी। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फिंगर प्रिंट टीम जांच में जुट गई थी। पुलिस गनमैन हरपाल सिंह की मोत के कारणों का पता लगा रही है।

