पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कैबिनेट में 10 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ, 10 कैबिनेट मंत्रियों में से 8 कैबिनेट मंत्रियों ने विधानसभा चुनावों में पहली बार हासिल की है जीत

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मान के मंत्रियों को दिलवाई शपथ

चंडीगढ़,19 मार्च-(टिंकू पंडित):- आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपनी नई कैबिनेट तैयार कर ली है। संविधान के अनुसार भगवंत मान पंजाब मंत्रिमंडल में 17 मंत्री बना सकते हैं। लेकिन आज केवल10 कैबिनेट मंत्रियों ने ही अपने पद की शपथ ली। इन सभी 10 मंत्रियों को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलवाई। इस कैबिनेट में आठ मंत्री ऐसे हैं जो पहली बार चुनाव जीत कर आए हैं। मुख्यमंत्री मंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में मंत्री पद हासिल करने वाले…
1. संगरूर की दिड़बा सीट से लगातार दूसरी बार जीत हासिल करते हुए एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा।

2. मुक्तसर जिले की मलोट सीट से जीत कर आई आंखों के डॉक्टर बलजीत कौर।

3. अमृतसर के जंडियाला सीट से जीत कर आए रिटायर ईटीओ हरभजन सिंह।

4. मालवा के मानसा सीट से जीत कर आए दांतो के डॉक्टर डॉ विजय सिंगला।

5. पठानकोट की भोआ सीट से जीत कर आए समाज सेवक लालचंद काटरूचक।

6. मालवा की बरनाला सीट से जीत कर आए बी.टैक पास गुरमीत सिंह हेयर।

7. अमृतसर की अजनाला सीट से जीत कर आए पेशे से किसान दसवीं पास कुलदीप सिंह धालीवाल।

8. तरनतारन की पट्टी सीट से जीत कर आए कमीशन एजेंट लालजीत सिंह भुल्लर।

9. दोआबा की होशियारपुर सीट से जीत कर आए 12वीं पास कारोबारी ब्रह्म शंकर जिंपा।

10. रुपनगर की आनंदपुर सीट से जीत कर आए इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई का चुके हरजोत सिंह बैंस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *