राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक व अशोक मित्तल व संजीव अरोड़ा होंगे आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से राज्य सभा के मेंबर 
जालंधर, 21 मार्च-(टिंकू पंडित):- आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा में भेजने के लिए 5 सदस्यों का चुनाव कर दिया गया है । भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से इन नामों का ऐलान किया गया। इनमें सबसे पहला नाम है आप के विधायक राघव चड्ढा, दूसरा नाम है स्पिन के जादूगर हरभजन सिंह, तीसरा नाम है दिल्ली आईआईटी के प्रोफेसर संदीप पाठक, चौथा नाम है लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल व पांचवा नाम है उद्योगपति व समाज सेवक संजीव अरोड़ा का । इसके साथ ही बता दें की राज्य सभा मेंबर नाम भरने का आज आखिरी दिन है ओर ये सभी कैंडिडेट एक-एक करके नॉमिनेशन फाइल करने के लिए पहुंच रहे हैं ।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में एलान करते हुए पंजाब विधानसभा में एक और नई शुरुआत की है कि आज से विधानसभा की कार्रवाई का सीधा प्रसारण किया जाएगा उनका कहना है कि लोकसभा में विधायकों मंत्रियों द्वारा पंजाब के लिए क्या-क्या किया और क्या-क्या कहा जाता है आम लोगों को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ ही कुलतार सिंह संधवा को विधान सभा का स्पीकर भी चुना गया है।

