जालंधर में पुलिस ने 24 लोगों को लिया हिरासत में, पूछताछ के बाद 7 लोगों का चालान किया पेश, क्यों ओर कहाँ पढ़ें वीर केसरी पर….

डी ए वी कालेज के पास रेलवे लाइन पर बैठे लोगों  को जी आर पी पुलिस ने गिरफ्तार किया है

जालंधर,21 मार्च-(टिंकू पंडित):- जालंधर में जीआरपी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 लोगों को हिरासत में लिया है | लेकिन पूछताछ के बाद नियम तोड़ने पर 7 लोगों का ही चालान पेश किया गया|पुलिस कार्रवाई को देखते हुए एक बार तो सभी लोग हैरत में पड़ गए लेकिन जब स्थिति साफ हुई लोगों को पता चला कि कानूनी नियमों की अनदेखी करने के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई है। ये सभी लोग डीएवी कॉलेज रेलवे लाइन के पास किसी फैक्ट्री में काम करते हैं। वहीं इन्हें रेलवे लाइनों पर बैठे देख पास के लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची ओर पुलिस ने उन सभी को हिरासत में ले लिया। रेलवे नियमों का उल्लंघन करने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी से पूछताछ की जा रही है। अगर रेलवे लाइन पर बैठने का कोई अन्य कारण पाया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *