जालंधर में एक ही रात में दो जगह चली गोली, पुरानी रंजिश के चलते घर में घुस कर मारी गोलियां, महिला की टांग में लगी गोली, प्रॉपर्टी कारोबारी ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

महिला समेत तीन लोग घायल

जालंधर,23 मार्च-(टिंकू पंडित):- जालंधर शहर में गोलियां चलना एक आम बात हो गई है। जालंधर में तकरीबन रोज ही कोई ना कोई ऐसी वारदात होती रहती है। जिससे लोगो के दिलो में दहशत का माहौल बनता जा रहा है। लेकिन देर रात ऐसी दो घटनाओं की सूचना मिली है जिनमें गोलियां चली है।
जानकारी अनुसार पहली घटना जालंधर के बूटा मंडी में घटित हुई जहां 5 से 6 हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते एक घर में घुस कर गोलियां दागी गयी है। इस हमले में एक महिला की टांग में गोली लगी है।
इस के बाद घर मे तोड़फोड़ भी की गई है और परिवार पर तलवारो से भी हमला किया गया है। इस हमले ने परिवार के तकरीबन सभी सदस्य घायल हो गए है और उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

प्रॉपर्टी कारोबारी विजय कुमार ने खुद को गोली मार की आत्महत्या
गोली चलने का दूसरा मामला जालंधर के जैमल नगर से है। जहाँ एक प्रॉपर्टी कारोबारी विजय कुमार ने अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि उनका भाई विजय कुमार कल ही अपनी रिवाल्वर रामामंडी थाना से लेकर आया था ओर वो अपनी किसी बीमारी को लेकर परेशान रहता था। इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल में रखवा दिया है व मौत के कारणों की का पता लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *