पंजाब की पूर्व चन्नी सरकार के दौरान मजीठिया को किया गया था गिरफ्तार 
चंडीगढ़, 22मार्च-(टिंकू पंडित):-
पंजाब विधानसभा चुनावों 2022 में हार का सामना करने वाले पंजाब के पूर्व केबीनेट मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को ड्रग्स केस में कोई राहत नहीं मिली है। मोहाली अदालत ने मजीठिया की न्यायिक हिरासत को 5 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।
अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर ड्रग तस्करों की सहायता करने तथा पंजाब में नशा बेचने के आरोप लगे थे। इसके आधार पर मजीठिया के विरुद्ध मोहाली की अदालत में केस दायर किया गया था। पंजाब की पूर्व चन्नी सरकार के दौरान मजीठिया को गिरफ्तार किया गया था। मजीठिया द्वारा कई बार अपनी बेल करवाने की कोशिश की गई, लेकिन अदालत द्वारा उसे नकार दिया गया। उसी के आधार पर मोहाली अदालत ने मजीठिया की न्यायिक हिरासत को 5 अप्रेल तक बढ़ा दिया है।

