सीएनजी भरते समय गाड़ी में हुआ धमाका, कब और कहां देखिए वीडियो सिर्फ वीर केसरी पर…

इसी लिए तो कहते है कि बचाव में ही बचाव है

जालंधर से टिंकू पंडित की रिपोर्ट:-  पेट्रोल पंप पर आपने एक दृश्य आम देखा होगा कि जब किसी भी वाहन में सी एन जी को भरा जाता है तो लोगों को गाड़ी में से बाहर आना पड़ता है। यह सीएनजी भरने का नियम है। सुरक्षा की दृष्टि से इस नियम को अपनाया जाता है। परंतु कुछ लोग आलस्य के कारण नियमों का पालन करने में आनाकानी करते हैं। कई बार तो सीएनजी भरते समय गाड़ी में धमाका भी हो जाता है। जिससे जानमाल का नुकसान होने का खतरा बना रहता है। ऐसी ही एक वीडियो वीर केसरी के पास आई है जिसमें गाड़ी में सीएनजी भरते समय गाड़ी के अंदर ब्लास्ट हो जाता है।

परंतु नियमों का पालन करते हुए उस समय गाड़ी के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था। जिसके कारण गाड़ी में बैठी सवारियों का बचाव हो गया। परंतु हमें यह जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कहां का है।आज वीर केसरी आपके लिए एक ऐसी ही वीडियो लेकर आया है जिसे देखने के बाद आप कभी भी पेट्रोल पंप पर जाकर सीएनजी भरवा देते समय आलस्य व आनाकानी नहीं करेंगे और नियमों का पालन करेंगे। देखिए यह वीडियो और इससे शिक्षा लीजिए कि “बचाव में ही बचाव है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *