पंजाब को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए भगवंत मान ने किया अपना निजी व्हाट्सएप नंबर जारी, किसी भी भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी की ऑडियो या वीडियो बनाकर इस नंबर पर भेजें

व्हाट्सएप नंबर 95012 – 00200 जारी

चंडीगढ़, 23 मार्च-(टिंकू पंडित):-पंजाब को रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार से मुक्त करवाने हेतु आज शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों की आवाज पंजाब सरकार तक पहुंचाने के लिए अपना निजी व्हाट्सएप नंबर

95012 – 00200

जारी कर दिया है। जिसकी सहायता से पंजाब का कोई भी नागरिक इस व्हाट्सएप नंबर पर भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की वीडियो या ऑडियो बनाकर अपलोड कर सकता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के वायदे के अनुसार उस ऑडियो या वीडियो की जांच के उपरांत उस भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी व पंजाब को जल्द ही भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *