पुलिस खंगाल रही है सीसीटी 
जालंधर, 28 मार्च-(टिंकू पंडित):- जालंधर से एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। जालंधर के गाजी गुल्ला ग्राउंड के पीछे रेलवे लाइनों के पास जैक्सन नाम के व्यक्ति पर गोली चलाई गई है। परंतु गोली चलने से कोई घायल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगो का जैक्सन से पैसो का लेनदेन था। जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि दो लोग एक्टिवा पर आते हैं और आते ही एक व्यक्ति से उलझ जाते हैं। वह मारपीट करने लग पड़ते हैं। पुलिस इस फुटेज की गहराई से पड़ताल कर रही है। स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें गोली चलने की सूचना मिली थी और पुलिस इसकी जांच में जुटी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फुटेज देखने के बाद पुलिस द्वारा बनती हुई कार्रवाई को किया जाएगा ।

