दिल्ली में शराब पीने वालों को मिलेगी 25% तक की छूट, दिल्ली के लोगो को मिली इस छूट से पंजाब में शराब पीने वालों मैं क्यों दौड़ी खुशी की लहर, पढ़े सिर्फ वीर केसरी पर….

दिल्ली में शराब पर मिली छूट पंजाब में बनी चर्चा का विषय 

नई दिल्ली, 03अप्रैल-(टिंकू पंडित):- दिल्ली में शराब पीने वाले लोगों की आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बार फिर से मौज लगा दी है। जब से दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने शराब की निजी दुकानों (लाइसेंस धारकों) को दिल्ली में शराब प्रिंट रेट से 25% तक सस्ती बेच सकने की छूट दी है तब से दिल्ली में शराब पीने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। याद रहे कि इस वर्ष फरवरी महीने में भी लगभग 20 दिन तक दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों पर काफी भारी छूट दी थी। तब एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री के कारण शराब की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिली थी। लेकिन अब दिल्ली आबकारी विभाग के आदेशों के अनुसार शराब की बोतल पर जो प्रिंट रेट होगा उस पर दुकानदार 25% तक ग्राहक को छूट दे सकेगें। बीते महीने जहां कुछ लोग दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग द्वारा दी गई ऑफर का विरोध कर सड़कों पर उतरे थे वही कुछ लोगों ने इस ऑफर का स्वागत भी किया था।

              आप सोच रहे होंगे कि इस ख़बर से पंजाब निवासियों का क्या लेना देना है। परंतु आपको बात बता दें कि अब दिल्ली की तरहा पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है और शराब का सेवन करने वाले लोगों में भी उम्मीद बंधी है कि शायद आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों के लिए भी यह ऑफर लेकर आए। इसीलिए आज यह टॉपिक पंजाब के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पंजाब में शराब पीने वाले लोग यह कहते सुने गए हैं कि दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के कारण शायद पंजाब सरकार भी “एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री” या 25%  वाली ऑफर लेकर आएगी और इसी लिए पंजाब सरकार ने ठेकों की नीलामी को टाल दिया गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि चुनावो के दौरान पंजाब में नशा खत्म करने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार नशे को बढ़ावा देते हुए क्या “एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री” या 25% छूट वाली स्कीम पंजाब में भी लागू करती है या पंजाब के लोगों से किया अपना वायदा (नशा मुक्त पंजाब) निभाती है। यह तो आने वाले समय में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ही बता सकते हैं कि पंजाब सरकर इस पर क्या फैसला लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *