पुलिस पर इंदरजीत का साथ देने का लगाया आरोप
जालंधर,29मार्च-(टिंकू पंडित):- जालंधर में कुछ दिन पहले गोली मारकर आत्महत्या करने वाले विजय कुमार के परिवार में आज प्रेस वार्ता में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।
मेरे पति ने हेड कांस्टेबल वरिंदरजीत सिंह और उसके बेटे अमृतपाल सिंह से परेशान होकर आत्महत्या की थी। विजय ने अपने सिर पर गोली मारी थी और उस से पहले सुसाइड नोट में अमृतपाल और उसके पिता वरिंदरजीत सिंह पर परेशान करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिसकर्मी वरिंदरजीत को गिरफ्तार नहीं कर रही। यह आरोप लगाए आत्महत्या करने वाले जैमल नगर निवासी विजय कुमार की पत्नी प्रीति और विजय के भाई संजीव कुमार ने, जो पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दोनों ने बताया कि कुछ साल पहले विजय कुमार ने अपनी बेटी की शादी अमृतपाल से करवाई थीृ दोनों बच्चों ने लव मैरिज करवाई थी लेकिन कुछ समय बाद आपस में मनमुटाव हो गया। आरोप था कि उसके बाद से ही अमृतपाल और उसका पुलिसकर्मी पिती वरिंदरजीत सिंह विजय कुमार को परेशान करने लगे। दोनों से तंग आकर विजय कुमार ने अपने सिर में गोली मारी थी। आरोप है कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया लेकिन सिर्फ अमृतपाल गिरफ्तारी दिखाई और पुलिस इंद्रजीत का साथ दे रही है। पत्रकार वार्ता में पीड़ित परिवार ने मांग की है कि वरिंदरजीत की गिरफ्तारी भी जल्द की जाए मा उनके परिवार को इंसाफ दिलवाया जाए।

