जालंधर में वेटर का काम करने वाले पिता ने पुलिस द्वारा 14 साल के बच्चे पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जालंधर के भार्गव कैंप से यह खबर सामने आई है कि पड़ोसी ने बच्चे पर 5 तोले सोना चोरी होने का आरोप लगाया है। जिस कारण पुलिस ने बच्चे के साथ बुरी तरह से मारपीट की। बच्चे के शरीर पर जख्म के निशान देखे जा सकते है। बच्चे के पिता राजिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने उनके बच्चे को झूठे केस में फंसाया है। उनका बच्चा कबूतर पालने का शौकिन है। इस दौरान एक कबूतर पड़ोसियों की छत पर चला गया जिसे लेने के लिए बच्चे ने पड़ोसियों के कैमरे को बंद कर अपना कबूतर वापस लेने के लिए उनकी छत पर चला गया। जिसके बाद पड़ोसियों ने उनके बच्चे पर चोरी का इल्जाम लगा दिया। उन्होंने बताया कि पड़ोसी मेरे बेटे के साथ पहले भी कई बार मारपीट कर चुके है।
मामले को रफा-दफा करने के लिए पुलिस मांग रही है पैसे:- राजिंदर कुमार
पिता राजिंदर कुमार का आरोप है कि पुलिस उन्हें व उनके बच्चे को धमका रही है। थाना भार्गव कैंप का एएसआई सुखराज सिंह ने डेढ लाख में मामला खत्म करने की बात कही है। पिता ने कहा कि एएसआई सुखराज ने धमकी दी है कि अगर वह कल शाम तक पैसे लेकर नहीं आया तो वह पिता के व बच्चे पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर देगा। एएसआई सुखराज ने कहा है कि वह अपने बेटे से चोरियां करवाता है। इस मामले को लेकर पिता ने सिविल अस्पताल में बच्चे के साथ हुई मारपीट को लेकर एमएलआर भी कटवा रखी है। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाया जा सके।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से पैसे की कोई मांग नहीं की गई है और ना ही बच्चे को कस्टडी में रखा गया था। बच्चे की शिकायत पड़ोसियों ने की थी जिसके बाद दोनों का राजीनामा हो गया था हो गया है।

