क्या आज पूरा होगा पंजाब सरकार का हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री व 18 साल से ऊपर की हर महिला को ₹1000 महीना देने का वायद
फ़ाइल फ़ोटो
चंडीगढ़,31मार्च-(टिंकू पंडित):- बीते महीने पंजाब मैं हुए विधानसभा चुनावों के बाद पंजाब में प्रचंड बहुमत से बनी आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों से पहले जनता से बहुत वायदे किए थे। सत्ता में आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उन्हें एक – एक कर के पूरा तो कर रहे हैं परंतु जिन वायदों को आम आदमी पार्टी ने पहल के आधार पर जनता के सामने रखा था वह वायदे पूरे होते कहीं नजर नहीं आ रहे। उन वायदों में पंजाब में हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वायदा व 18 साल से ऊपर की हर महिला को ₹1000 महीना देने के वायदे पर पंजाब की जनता टकटकी लगाए भगवंत मान की ओर देख रही है। पंजाब की जनता भगवंत मान सरकार से जो उम्मीद लगाए बैठी है शायद वह आज पूरी हो जाए। क्योंकि आज बाद दोपहर भगवंत मान अपने नवनियुक्त मंत्रियों सहित कैबिनेट की बैठक चंडीगढ़ में करने जा रहे हैं। जिसमें पंजाब व पंजाबियों के हितों के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। याद रहे गत दिवस भी भगवंत मान गने पंजाब के लोगों के लिए कई ऐलान किया थे और आज शाम को भी पंजाब के लोगों के लिए भगवंत मान कई बड़े ऐलान कर सकते हैं। पर पंजाब सरकार आज क्या फैसले लेती है उसके लिए आप सबको आज शाम तक का इंतजार करना पड़ेगा।