जालंधर से नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने, परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ पढ़ने वाले लड़कों ने ही लड़की के साथ किया दुष्कर्म व मारपीट, आप विधायक के हस्तक्षेप करने के उपरांत पुलिस ने एक लड़के को लिया हिरासत में

लड़की को नाजुक हालत में प्राइवेट अस्पताल में करवाया दाखिल

जालंधर,03अप्रैल-(टिंकू पंडित):- देश भर से आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती रहती हैं। परंतु आज जालंधर के करतारपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि नाबालिक लड़की के साथ पढ़ने वाले लड़को पर ही उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
जानकारी देते हुए नाबालिग लड़की की मां ने बताया रात को उनकी लड़की पड़ोसियों के घर से पानी लाने के लिए गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो उसके दादा और चाचा उसे ढूंढने के लिए निकले। रास्ते में उन्होंने देखा कि लड़की बेसुध हालात में एक मोटरसाइकिल के नीचे गिरी हुई थी ओर उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। तब वह उसे उठा कर नजदीक के अस्पताल में ले गए।
लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की के साथ पढ़ने वाले कुछ युवकों ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया व उसके साथ मारपीट भी की गई है। सूचना मिलते ही करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पूर्व एसीपी बलकार सिंह बच्ची से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे व उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा। विधायक बलकार सिंह के हस्तक्षेप करने के बाद पुलिस ने आरोपियों में से एक लड़के को हिरासत में लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

करतारपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक होने पर उसे सिविल अस्पताल से रेफर कर निजी अस्पताल में भेज दिया गया है व जल्द ही लड़की का मेडिकल कराया जाएगा व रिपोट आने के बाद बनती हुई कारवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *