पंजाब सरकार के इस फैसले से कच्चे कर्मचारी व उनके परिवार वाले अपने आप को कर रहे है ठगा हुआ महसूस, कब तक बढ़ सकता है कच्चे कर्मचारियों का सेवाकाल पढ़ें वीर केसरी पर…

 क्या ऐसे ही पूरे होंगे 300 यूनिट फ्री बिजली व महिलाओं को ₹1000 महीना देने का वायदे 

चंडीगढ़,06अप्रैल-(टिंकू पंडित):- आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर चलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आज अपने वायदे से यू टर्न लेते हुए नजर आए। चुनावों के दौरान जहां भगवंत मान व केजरीवाल ने पंजाब की जनता से जो वायदे किए थे अभी तक उन वायदों से सरकार लुका-छुपी का खेल खेलती नजर आ रही है। केजरीवाल व भगवंत मान ने पंजाब की जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद पंजाब को 25 हजार नई नौकरियां दी जाएंगी और 35000 कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा। पर आज पंजाब सरकार की ओर से जारी एक फरमान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर और संबंधित विभागों के प्रमुखों को पत्र भेज कर आदेश जारी किए हैं कि अगर किसी कच्चे मुलाजिम (कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारी) को पक्का करने (रेगुलर भर्ती) में समय लगता है तो उनका सेवाकाल (कच्चे कर्मचारी के रूप में) 31 मार्च 2023 तक बढ़ा दिया जाए।
पंजाब के अलग-अलग कार्यालयों में कच्चे तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों और उनके परिवार वाले भगवंत मान के इस फैसले से अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। याद रहे इन वायदों के अलावा भी केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब की जनता से और अनेकों वायदे भी किए हैं। जिनमें हर घर को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली,18 साल उम्र की हर महिला को ₹1000 महीना देने का वायदा और अन्य कई वायदे अभी पूरे करने बाकी है। देखने वाली बात यह होगी कि गुजरात में जाकर पंजाब में 10 दिनों में भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करने वाले केजरीवाल और भगवंत मान पंजाब की जनता से किए गए बाकी वायदों को भी क्या ऐसे ही पूरा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *