आंतकवाद से जुड़े हो सकते है मोहाली धमाके के तार, पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के मुख्यालय में बीती रात हुआ था ग्रेनेट से हमला, पंजाब का माहौल खराब करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा:- भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में हुए ग्रेनेट हमले के बाद डीजीपी और अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक

चंडीगढ़,10 मई (टिंकू पंडित):- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद आंतकवादी गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। एक बार फिर पंजाब में दहशत जा माहौल बनाया जा रहा है। आए दिन आंतकवादियों से जुड़ी कोई ना कोई खबर सामने आ रही है। कल रात भी मोहाली मैं ग्रेनेट से हमला कर दहशत फैलाई गई। मोहाली में पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट के मुख्यालय पर सोमवार रात हुए विस्फोटक हमले के बाद राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर को सील कर दिया है और सभी वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। पंजाब पुलिस ने इस अटैक को लेकर आतंकी साजिश का अंदेशा जताया है। पुलिस की टीमें मामले की गहनता से जांच कर रही हैं और शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में हुए ग्रेनेट हमले के बाद डीजीपी और अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक कर सारी जानकारी हासिल की है और गहराई से जांच के आदेश जारी किए हैं। CM ने कहा है कि पंजाब का माहौल खराब करने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पंजाब की विपक्षी पार्टीयो ने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जाहिर की चिंताएं

मोहाली विस्फोट के बाद पंजाब की विपक्षी पार्टीयो के नेताओं ने राज्य की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने इस घटना की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिरोमणि अकाली दल बदल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह घटना राज्य में सुरक्षा की कमियों को उजागर करती है। भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी ट्वीट कर इस घटना को पंजाब में माहौल खराब करने की एक साजिश करार दिया है और जांच की मांग की है व घटना को अंजाम देने वाले दहशतगर्दो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

पंजाब में फिर से सिर उठाने की कोशिश कर रहा है आंतकवाद

आपको बता दें कि सोमवार रात को लगभग 8 बजे के करीब मोहाली के सेक्टर 77 स्थित स्टेट विजिलेंस कार्यालय परिसर में एक ग्रेनेट फेंक कर कार्यालय की तीसरी मंजिल पर विस्फोटक हमला किया गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कार्यालय की इमारत में लगे शीशे भी टूट गए। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जिसकी जांच जारी है। हमारे वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया है। हमला उस समय हुआ जब दफ्तर में छुट्टी हो चुकी थी और अधिकतर मुलाजिम वहां से जा चुके थे। इस विस्फोटक हमले को आंतकवादी ओं से भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस को शक है कि पंजाब में सिर उठा रहे आंतकवादीयो ने इस घटना को अंजाम दिया है और पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *