मंगलवर बुधवार को पंजाब के कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान
चण्डीगढ,16 मई (टिंकू पंडित):- पंजाब में बढ़ते हुए गर्मी के प्रकोप से लोगों का बुरा हाल हुआ पड़ा है। जहां घर से बाहर निकलना मुश्किल हुआ है, वहीं कहीं आने जाने में भी ताप्ती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती हुई गर्मी की वजह से लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ा है। जहां बाजार में दिन रात भारी भीड़ रहती थी वही बाजार अब दिन के समय खाली मिलते हैं और शाम के समय थोड़ा बहुत व्यापार होता है। ताप्ती गर्मी के बीच पंजाब वासियों के लिए एक अच्छी खबर भी आ रही है। मौसम विभाग ने संभावना जताई कि मंगलवर से राज्य के माझा और दोआबा क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी उम्मीद है। मंगलवार को पूरे राज्य में हवाएं चलेंगी, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को पंजाब में सब से अधिकतम तापमान मुक्तसर में 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तसर के अलावा पंजाब के कई जिलों में तापमान मई महीने में 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुका है। पहली बार मई के पहले 15 दिन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार मई महीने में पंजाब के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। परंतु आने वाले दो-तीन दिन तेज हवाओं वह छिटपुट बारिश वाले होंगे जिससे तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।