मुख्यमंत्री भगवंत मान के आश्वासन के बाद किसानों ने किया धरना समाप्त
चंडीगढ़, 18 मई (टिंकू पंडित):- मोहाली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आज दोपहर को मीटिंग करने के बाद धरना समाप्त करने का फैसला ले लिया है। किसान नेताओं द्वारा पंजाब सरकार के समक्ष कुल 13 मांगे रखी गई थी जिनमें से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीटिंग के दौरान किसानों की 12 मांगों को मान लिया है। मोहाली बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री की ओर से मांगों को 10 दिन में पूरा करने का आश्वासन दिया था परंतु उनमें से कोई भी मांग अभी तक पूरी नहीं की गई थी। जिस कारण मंगलवार को राज्य के 23 किसान संघो के संयुक्त मोर्चे ने चंडीगढ़ की तरफ कूच किया था। आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में आए और उन्होंने बाद दोपहर किसानों के साथ मीटिंग की और जिसमें उन्होंने किसानों की 13 मांगों में से 12 मांगों को मान लिया जिस पर किसान संतुष्ट हो गए व उन्होंने धरना वापस लेने की घोषणा भी कर दी है।

