भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा के संपर्क में है सुनील जाखड़
चंडीगढ़, 19 मई (टिंकू पंडित):- कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी व पार्टी की सुप्रीमो सोनिया गांधी को खरी- खोटी सुनाने के बाद कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने वाले पंजाब कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार पंजाब की राजनीति में एक हिंदू दिग्गज नेता के रूप में सुनील जाखड़ का अच्छा खासा नाम है। परंतु कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस को बाय- बाय कहते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्हीं अटकलों के बीच आज फिर एक खबर सामने आ रही है कि आज दिल्ली में मौजूद है। सुनील जाखड़ भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा के संपर्क में है और वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों का मानना है कि इस सारी घटना के पीछे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का महत्वपूर्ण रोल रहा है ।

