कांग्रेसी नेता बंटी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, पंजाब में हुई इस अनोखी चोरी की घटना का समाचार पढ़े वीर केसरी पर..

मोबाइल टॉयलेट चोरी करने का लगा आरोप

मोगा, 19 मई (टिंकू पंडित):- आपने अपने जीवन में कई प्रकार की चीजें चोरी होने की वारदातें सुनी होंगी। आपने सुना होगा की सोना चोरी हो गया, पैसा चोरी हो गया, साज-सजावट का सामान चोरी हो गया यहां तक की किसी नेता द्वारा टूटियां तक चोरी करने का मामले भी आपने कहीं पढ़ा या सुना होगा। परंतु आज वीर केसरी अपने पाठकों के लिए पंजाब से एक अनोखी चोरी की घटना का समाचार लेकर आया है।
पंजाब के धर्मकोट नगर कौंसिल के प्रधान व कांग्रेसी नेता इंदरप्रीत सिंह बंटी के खिलाफ एक FIR दर्ज हुई है, जिसमें उन पर मोबाइल टॉयलेट चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस को दी शिकायत में मोगा नगर निगम कमिश्नर ने कहा है कि जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी उस समय 29 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के एक कार्यक्रम के दौरान 2 मोबाइल टॉयलेट भेजे गए थे। कार्यक्रम के बाद एक मोबाइल टॉयलेट वापिस नहीं आई। जांच करने पर पता चला कि नगर कौंसिल के प्रधान इंदरप्रीत सिंह बंटी ने गुम हुई मोबाइल टॉयलेट को अपने सेलर में रखा हुआ था जिसे बाद में वहां से बरामद कर लिया गया है। इस मामले पर नगर कौंसिल प्रधान इंदरप्रीत सिंह बंटी का कहना है कि राजनीतिक रंजिश के तहत उन पर यह मामला दर्ज किया गया है उन्होंने तो या मोबाइल टॉयलेट इसलिए अपने पास रखी थी ताकि वह चोरी ना हो जाए क्योंकि नगर निगम ने कार्यक्रम के बाद मोबाइल टॉयलेट को वहीं पर लावारिस छोड़ दिया था अब देखने वाली बात यह है कि दोनों में से कौन सच और कौन झूठ बोल रहा है यह तो हम साबित नहीं कर सकते परंतु आने वाले समय में माननीय अदालत में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा परंतु तब तक कांग्रेस के नेता इंदरप्रीत सिंह बंटी इस अनोखी चोरी के आरोप के साथ जनता के बीच में कैसे जाते हैं यह देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *