मोहल्ला निवासियों व मेरे राजा में हुई जमकर बहस बाजी
जालंधर, 20 मई (टिंकू पंडित):- जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा को सुबह-सुबहउस समय विरोध का सामना करना पड़ा जब वाल्मिक समुदाय के लोगों के साथ – साथ मोहल्ला इस्लाम गंज निवासियों ने भी मेयर राजा के घर के बाहर धरना लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी इन्हीं लोगों द्वारा जालंधर निगम प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली से नाराज होकर भगवान वाल्मीकि मंदिर, अली मोहल्ला के बाहर भी सड़क पर जाम लगाया गया था और काफी देर तक रोष प्रदर्शन किया था। जिसके बाद वहां पर जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा भी पहुंचे थे और उन्होंने मोहल्ला इस्लाम गंज पार्क व डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कम्युनिटी हॉल को लेकर चल रहे विवाद को जल्द ही निपटाने का आश्वासन भी दिया था। परंतु काफी दिन बीत जाने के बाद भी कोई हल ना निकलता देख यह सभी लोग आज सुबह-सुबह मेयर राजा के घर के बाहर पहुंचे व कर जमकर नारेबाजी की और वहीं बैठ कर धरना प्रदर्शन करने लगे।
जिस पर राजा घर से बाहर आए वह उनके साथ बैठकर उनसे बातचीत की व जल्द ही इस विवाद का हल निकालने का आश्वासन भी दिया उन्होंने इन सभी लोगों को जालंधर नगर निगम कमिश्नर से मीटिंग के लिए सुबह 10 बजे अपने ऑफिस बुलाया है। अब देखना यह है कि इस विवाद का कोई हल निकलता है या पहले की तरह इन लोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।

