दिन चढ़ते ही जालंधर में सामने आई एक दुखदाई घटना, आग मैं झुलसने से दो की मौत व दो गंभीर रूप से हुए घायल

घर में सिलेंडर की गैस हो रही थी लीक, जैसे ही गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की तो भड़क उठी आग

जालंधर, 20 मई -(भल्ला/टिंकू):- सुबह-सुबह जालंधर से एक दुखदाई घटना सामने आई है जिसमें लम्मा पिंड चौक नज़दीक स्थित सरकारी स्कूल के पास आग लगने से 2 लोगों के मरने और 2 के झुलसने की सूचना प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में सिलेंडर की गैस लीक हो रही थी। जैसे ही घर के किसी सदस्य ने गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की तो आग भड़क उठी और पूरे घर में फैल गई। आग लगने के कारण 2 लोगों के झुलसने के कारण मौत होने की सूचना है और 2 लोगों को गंभीर रूप से झुलसने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मरने वालों के बारे में अभी पूरी जानकारी प्राप्त नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *