लगभग 100 फुट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को बचने के लिए प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी
फाइल फोटो
होशियारपुर, 22 मई (टिंकू पंडित):- होशियारपुर से एक बुरी खबर आ रही है कि एक 6 वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिर गया है। पंजाब के होशियारपुर के गांव बैरमपुर चंबोवाल के लगभग 100 फुट गहरे बोरवेल में एक बच्चे के गिरने का समाचार मिला रहा है। जिसे बचाने के लिए आसपास के लोगों ने मिलकर कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गया है। अभी बोरवेल के अंदर बच्चे की स्थिति के बारे में पता नहीं चल पाया है। बच्चे की आयु करीब 6 वर्ष के आसपास बताई जा रही। बच्चा मानसिक रूप में अस्वस्थ बताया जा रहा है। 6 वर्षीय बच्चे के पिता मजदूर है व गांव खियाला के रहने वाले है।
बताया जा रहा है कि बच्चा कुत्ते के डर से बोरवेल पर चढ़ गया और अचानक होल के अंदर गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं। गांव वासियों के साथ साथ प्रशासन भी बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के राहत कार्य में जुटा हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी है हवाओं ने कहा है कि वह प्रशासन के संपर्क में है। उन्होंने कहा है कि बच्चे को बाहर निकालने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। गढ़दीवाला विधानसभा क्षेत्र हलके के विधायक जसवीर सिंह राजा भी मौके पर पहुंचे हुए हैं और बचाव कार्य मैं जुटे हुए हैं। गांव वासियों की ओर से बच्चे के सकुशल बाहर आने की अरदास भी परमात्मा के चरणों में की जा रही है।