चौधरी की पत्नी व बच्चों की हालत गम्भीर
जालंधर, 22 मई (टिंकू पंडित):-
हंसी खुशी अपने परिवार के संग सफर करते समय कभी-कभी अचानक कोई बड़ा हादसा भी हो जाता है। ऐसा ही एक बड़ा हादसा आज दोपहर को जालंधर में सामने आया। जहां रामामंडी फ्लाई ओवर से एक गाड़ी नीचे गिर गई। गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे। इस हादसे में संत निरंकारी मिशन ब्रांच परागपुर जालंधर के संयोजक विवेक चौधरी की मृत्यु हो गई है।
मिली जानकारी अनुसरण संत निरंकारी मंडल ब्रांच परागपुर, जालंधर के विवेक चौधरी निवासी नज़दीक के.एम.वी. कालेज से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ परागपुर की ओर जा रहे थे कि अचानक कार का बैलेंस बिगड़ने से कार रामा मंडी फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार विवेक चौधरी उनकी पत्नी वह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जोहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है परंतु थोड़ी देर बाद विवेक चौधरी का देहांत हो गया। उनकी पत्नी व बच्चों की हालत भी गम्भीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की गहनता से जांच कर रही है।