जालंधर के सीपी गुरप्रीत सिंह तूर अपना कार्यकाल पूरा कर मंगलवार को हुए रिटायर
जालंधर, 2 जून (टिंकू पंडित):- वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरशरण सिंह संधू को जालंधर शहर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। बता दें कि जालंधर के सीपी गुरप्रीत सिंह तूर अपना कार्यकाल पूरा कर मंगलवार को रिटायर हो गए थे। जालंधर के पूर्व पुलिस कमिश्नर तूर करीब तीन महीने पहले जालंधर में बतौर पुलिस कमिश्नर नियुक्त हुए थे। परंतु CP तुर की रिटायरमेंट के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरशरण सिंह संधू को जालंधर शहर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया।