पंजाब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज अरोड़ा का हुआ निधन, उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक जालंधर लाया जाएगा

उन्होंने आज डीएमसी अस्पताल में दोपहर 3:00 बजे के करीब ली अंतिम सांस 

जालंधर, 23 जून (टिंकू पंडित):-  जालंधर  से एक दुखद खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला जालंधर प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन, मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व जालंधर मॉडल टाउन क्षेत्र से पार्षद अरुणा अरोड़ा के पति मनोज अरोड़ा का निधन हो गया है। मनोज अरोड़ा कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में हो रहा था। उन्होंने आज डीएमसी अस्पताल में दोपहर 3:00 बजेके करीब अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर आज शाम तक जालंधर लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *