चेतन सिंह जोड़ामाजरा को सौंपी स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान
चंडीगढ़, 5 जुलाई:- पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने कल अपने मंत्रिमंडल में विस्तार किया था। परन्तु नए बनाए गए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा नहीं किया गया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अपने मंत्रियों को विभाग सौंप दिए हैं।
बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद यह विभाग भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पास रख लिया था परंतु आज मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चेतन सिंह जोड़ामाजरा को स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान सौंपी गई है।
ज्ञात रहे कि पंजाब कैबिनेट में पहले 9 मंत्री थे और गत दिवस हुए विस्तार के बाद अब मान सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 14 हो गई है।
नए बनायेगे मंत्रियों को मिलेगें ये विभाग:-
कल बनाए गए नए मंत्रियों में से सुनाम के विधायक अमन अरोड़ा को पब्लिक रिलेशन व शहरी आवास मंत्रालय, इंदरबीर सिंह निज्जर को निकाय मंत्रालय, चेतन सिंह जोड़ामाजरा को सेहत मंत्रालय, फौजा सिंह को फूड प्रोसेसिंग और अनमोल गगन मान को पर्यटन व सभ्याचार मंत्रालय देने की घोषणा की गई है।
शिक्षा मंत्रालय में हुआ फेरबदल:-
आप को बता दें कि शिक्षा मंत्री मीत हेयर से शिक्षा मंत्रालय की कमान वापिस ले ली गई है व हरजोत सिंह बैंस को शिक्षा मंत्रालय की कमान सौंप दी गई है।
मौजूदा समय में पंजाब सरकार में मंत्रियों को सौंपे गए मंत्रियों की सूची निबंध लिखता है:-