नए बनाए गए मंत्रियों के विभागों की अभी नहीं की गई कोई घोषणा
चंडीगढ़, 4 जुलाई:- पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में कार्य कर रही आम आदमी पार्टी की सरकार में आज 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वीर केसरी की ओर से कल ही अपने पाठकों को इसकी जानकारी दी गई थी। पंजाब सरकार मैं शामिल हुए नए मंत्रियों को आज शाम को राजभवन में दिलाई गई।
भगवंत मान ने अपनी कैबिनेट में विस्तार करते हुए अनमोल गगन मान, अमन अरोड़ा, फौजा सिंह, चेतन सिंह जोडमाजरा व डा. इंदरबीर सिंह निझर को मंत्री पद की शपथ दिलाई। अभी इन नए बनाए गए मंत्रियों के विभागों की घोषणा नहीं की गई है। पंजाब कैबिनेट में आए नए मंत्रियों को कोन – कोन से विभाग मिलेगें इस की घोषणा बाद में कई जाएगी।
भगवंत मान के इलावा पंजाब कैबिनेट में अब कुल 14 कैबिनेट मंत्री हो गए हैं।
आपको ज्ञात होगा कि पंजाब कैबिनेट में कुल 18 कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं।
आज जैसे ही इन पांच मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली तो इन मंत्रियों के साथ-साथ इनके परिवार वाले व इनके चाहने वालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। परंतु उसी के साथ जिन विधायकों ने आज मंत्री पद की आस लगाई हुई थी उनके अरमानों पर भी पानी फिर गया। एक बार फिर जालंधर के हाथ मंत्री पद नहीं लगा। इसी के साथ पूर्व आईपीएस अधिकारी व अमृतसर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह को आज भी मंत्री पद से नवाजा नहीं गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि मुझे अपने मंत्रियों पर मान है कि वह पूरी ईमानदारी से अपना कार्य कर पंजाब वासियों की की सेवा करेंगे।