विदेश भेजने के नाम पर लोगों से करते थे ठगी
जालंधर,6 जुलाई (टिंकू पंडित):- जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कमिश्नरेट पुलिस ने फर्जी ट्रैवल एजेंटों के रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने प्रेस कॉन्फ्स के दौरान पु जानकारी दी कि जालंधर पुलिस ने पाँच ट्रैवल एजेंसियों का पर्दाफाश करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 536 पासपोर्ट, ₹49000, कंप्यूटर और लैपटाप बरामद किए हैं। चारों आरोपी लुधियाना के रहने वाले हैं। जिनमें नितिन निवासी महावीर जैन कालोनी, अमित शर्मा निवासी न्यू परमार कालोनी, साहिल घई निवासी हैबोवाल कलां और तेजिन्द्र सिंह निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर लुधियाना शामिल है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कुमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि शहर में फर्जी एजेंटों का एक रैकेट चल रहा है, जो लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसें ऐंठते है। किसी को वर्कपरमिट का झांसा देकर तो किसी की टूरिस्ट वीजा का झांसा देकर पैसे ऐंठे जाते हैं। इन में से किसी के पास भी लाइसेंस नहीं था। इन्होंने अरोड़ा प्राइम टावर स्थित बीवी ओवरसीज, लैंडमेज ओवरसीज, अल्फा एस्टेट जीटी रोड स्थित पंजाब टू अबरोड़ कन्सलटंसी, ग्रैंड माल स्थित वर्ल्ड वाइड ओवरसीज और बीएम टावर फुटबाल चौक वीजा सिटी कंस्लटेंसी के नाम पर ऑफिस खोल रखे हैं। जहां यह विदेश जाने वाले लोगों को ठगतें थे।