राजनाथ सिंह व यशवंत सिन्हा ने द्रोपती मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई
नई दिल्ली:- 21 जुलाई ( वीर केसरी ):- भारतीय जनता पार्टी व एनडीए की राष्ट्रपति पद के लिए सांझी उम्मीदवार ज्योति मुर्मू भारी मतों के अंतर से राष्ट्रपति का चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने इस चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को भारी वोटों से हराया है। इस चुनाव में द्रोपती मुर्मू को तीसरे राउंड में कुल 5,77,777 वोट वैल्यू मिले व यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड में 2,61,062 वोट वैल्यू मिले। जिस कारण द्रोपति मुर्मू तीसरे राउंड में ही यह चुनाव जीत गई हैं। ओडिशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू के रूप में भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति व भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई है। जैसे ही द्रोपति मुर्मू के चुनाव जीतने का रास्ता साफ हुआ वैसे ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर जा रहे हैं।