घर से खरीदारी के लिए निकलें तो कपड़े या जुट का थैला साथ में रखें:- नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह

जालंधर, 2 अगस्त (टिंकू पंडित):- जालंधर निवासियों के लिए इस खबर को पढ़ना बहुत जरूरी है, क्योंकि शहर में आज से पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर निगम का सख्त एक्शन शुरू हो गया है। अब बाजार से सब्जी या अन्य सामान लेने के लिए घर से निकलें तो कपड़े या जूट का बैग साथ में जरूर रखें। यदि हाथ में पॉलीथिन का लिफाफा नजर आया तो जुर्माना भरना पड़ सकता है।
शहर में आज से पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए भारी भरकम चालान की मुहिम आरंभ हो गई है। नगर निगम की ओर से शहर के सभी दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं को पहले ही आगाह कर दिया है। निगम की ओर से चेतावनी दी गई है कि मंगलवार से किसी भी दुकान पर पॉलिथीन नजर आने पर अब सवाल जवाब नहीं किया जाएगा बल्कि सीधा चालान काटा जाएगा। निगम अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि दुकानदारों द्वारा ग्राहक को जो भी सामान देना हैं वह जूट के बैग या फिर कपड़े के थैले में दें। सिंगल यूज पॉलिथीन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए निगम ने
“जिंदगी को हाँ, पॉलिथीन को ना”
स्लोगगन देकर शहर में मुहिम छेड़ी है। इस मुहिम में निगम के अधिकारियों के साथ-साथ हेल्थ और अन्य विभागों के अधिकारी भी अपनी भूमिका निभाएंगे। शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए सभी को दायित्व सौंपा गया है।
नगर निगम कमिश्नर दविंदर सिंह ने सभी समाज सेवी संगठनों से भी अपील की है कि वह शहर को पॉलिथीन-प्लास्टिक के कचरे से मुक्ति दिलाने के लिए आगे आएं। उन्होंने पॉलिथीन प्रयोग के खिलाफ मुहिम छेड़ने से पहले बीते कल जालंधर में कई एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों, एनजीओ के पदाधिकारियों व शहर निवासियों से एक बैठक भी की और वर्कशाप लगाकर वन टाइम यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत भी करवाया। उन्होंने सभी से कहा कि वह पॉलिथीन का प्रयोग बंद कर दें। उन्होंने शहर निवासियों से भी अपील की है कि घर से कुछ भी खरीदने के लिए निकलें तो कपड़े का थैला साथ में रखा आरम्भ कर दे।
वीर केसरी भी अपने पाठकों से अपील करता है कि वन टाइम प्लास्टिक से देश को मुक्ति दिलाने के लिए व देश में पर्यावरण की रक्षा हेतु कृपया प्लास्टिक के इस्तेमाल को बंद करें।

