पंजाब भाजपा द्वारा आजादी के 75वे अमृत महोत्सव की तैयारियों को लेकर किया बैठक का आयोजन, महोत्सव के अवसर पर हर घर में तिरंगा लहराए लोग:- राकेश राठौर

आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराए जाने के कार्यक्रम:- राकेश राठौर


जालंधर, 30 जुलाई (टिंकू पंडित):- जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराए जाने के कार्यक्रम के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज लुधियाना केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला लुधियाना के अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुदेव देबी, गुरदीप सिंह गोशा, संयोजक आवास योजना लुधियाना संसदीय क्षेत्र, राम कुमार जिला महामंत्री, हर्ष शर्मा, जोगेंद्र मकोल, सुनीता शर्मा, यशपाल व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। राकेश राठौर ने बताया कि भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो रहे हैं, इसी के उपलक्ष में केंद्र सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से लेकर 15 अगस्त तक लगातार तीन दिन तक भारतीय जनता पार्टी पंजाब के घर-घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की मुहिम चलाएगी। केंद्र सरकार ने 20 करोड लोगों के घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा ज्यादा से ज्यादा प्रदेश के लोगों को अपने घर पर तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *