जिला जालन्धर बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन, मास्टर्स 35 प्लस एकल जीत डा. पीयूष शर्मा बने चैंपियन व मास्टर्स 40 प्लस युगल वर्ग में मनोज कोछड़ एवं सौरभ भारती ने किया पहला स्थान हासिल

खिलाडिय़ों को तीन लाख के नकद एवं अन्य कई प्रकार के आकर्षक पुरस्कार वितरित किए

जालंधर, 08 अगस्त (टिंकू पंडित):- जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन महानगर में रविवार हुआ। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन जालंधर की तरफ से रायजादा हंसराज स्टेडियम में करवाई गई। जिस में 11 वर्ष की आयु से लेकर 60 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी वर्ग के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया, परंतु मास्टर्स 35 प्लस एकल मैं गंगा हॉस्पिटल के डॉ पीयूष शर्मा ने अपने बढ़िया प्रदर्शन से खूब तालियां बटोरी। उसी के साथ मास्टर्स 40 प्लस युगल वर्ग में मनोज कोछड़ एवं सौरभ भारती ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब फूड और सिविल सप्लाई विभाग के निदेशक घनश्याम थोरी ने शिरकत करते हुए विद्यार्थियों व विजेताओं को सम्मानित किया। खिलाडिय़ों को तीन लाख के नकद एवं अन्य कई प्रकार के आकर्षक पुरस्कार वितरित किए। निदेशक घनशाम थोरी ने कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और खेलों के प्रति युवाओं का रुझान जितना ज्यादा होगा उतना ही हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा। डीबीए के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि इस सफल आयोजन का श्रेय उनकी पूरी टीम को जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार की चैंपियनशिप में करीब 450 मैच करवाए गए जिन के परिणाम इस प्रकार है:-
लडक़े एकल अंडर 11 वर्ग में ईशान शर्मा ने पहला, वियान जैन ने दूसरा, लड़की वर्ग इनायत ने पहला, मनसीरत ने दूसरा स्थान, अंडर-13 लड़के वर्ग में वीरेन सेठ ने पहला व जोरावर सिंह ने दूसरा, लड़की वर्ग में इनायत ने पहल व मनसीरत ने दूसरा, अंडर-15 लड़के वर्ग में दिव्यम ने पहला, समर्थ ने दूसरा स्थान। लड़की वर्ग में उन्नति ने पहला, सानवी ने दूसरा स्थान। अंडर-17 लड़के वर्ग में दिव्यम ने पहला, अनीश ने दूसरा स्थान। लड़की वर्ग में लीजा ने पहला, मान्या ने दूसरा स्थान। अंडर-19 लड़के वर्ग में अंकित सोनी ने पहला, अनीश ने दूसरा स्थान। अंडर-19 लड़की वर्ग में समृद्धि ने पहला व चाहत ने दूसरा स्थान। अंडर-11 लड़के युगल में वियान व ईशान ने पहला स्थान। अद्वैय महाजन व निकुंज शर्मा ने दूसरा स्थान। लड़की वर्ग में इनायत गुलाटी एवं वारण्या ने पहला स्थान। मनसीरत एवं सुरवीन ने दूसरा स्थान। अंडर-13 लड़के वर्ग डबल कैटेगरी में वीरेन सेठ एवं जोरावर सिंह ने पहला स्थान। इशान शर्मा एवं आरव डोगरा ने दूसरा स्थान। अंडर 15 लडक़े युगल में दिव्यम एवं समर्थ भारद्वाज ने पहला स्थान। अच्युत एवं शिवांश पुरी ने दूसरा स्थान। लड़की वर्ग में उन्नति एवं सान्वी रल्हण ने पहला स्थान। मान्या रत्ती एवं लवलीना ने दूसरा स्थान। अंडर 15 मिश्रित युगल में अच्युत एवं उन्नति ने पहला। गीतांश एवं सान्वी रल्हण ने दूसरा। अंडर 17 लडक़े युगल वर्ग में दिव्यम सचदेवा एवं समर्थ भारद्वाज ने पहला, हर्षप्रीत सिंह एवं प्रबल ने दूसरा। अंडर 19 लडक़े युगल में अंकित सोनी एवं सार्थक गुप्ता ने पहला, हर्षप्रीत सिंह एवं प्रबल ने दूसरा। अंडर 19 मिश्रित युगल में अंकित सोनी एवं मान्या रल्हण ने पहला, समृद्धि एवं अनीश भारद्वाज ने दूसरा। मास्टर्स 35 प्लस एकल में डा. पीयूष शर्मा ने पहला, अमरजीत सिंह ने दूसरा। मास्टर्स 40 प्लस एकल वर्ग में सौरभ भारती ने पहला, मनोज ने दूसरा। वेटरन 45 प्लस एकल में नीरज ने पहला व चेतन ने दूसरा। वेटरन-50 प्लस में राम लखन ने पहला, संतोख ने दूसरा। वेटरन 60 प्लस एकल वर्ग में सुधाकर शर्मा ने पहला, नरिंदर दत्त ने दूसरा। मास्टर्स 35 प्लस युगल में गगन रत्ती एवं रोहित कपूर ने पहला। सूरज खुल्लर एवं रमित तलवाड़ ने दूसरा। मास्टर्स 40 प्लस युगल वर्ग में सौरभ भारती एवं मनोज कोछड़ ने पहला। डा. पीयूष एवं दिवेश वैद्य ने दूसरा। वेटरन 50 प्लस युगल राजीव कक्कड़ एवं राकेश चोपड़ा ने पहला स्थान। राम लखन एवं सुधाकर शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *