जालंधर नगर निगम की कई यूनियन ने डीसी जसप्रीत सिंह और निगम आयुक्त दविन्द्र सिंह से की बैठक, सौंपा मांग पत्र, नगर निगम में जल्द की जाएं नई भर्तियां:- बंटू सभरवाल

निगम यूनियन की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से जल्द की जाएगी मुलाकात :-डीसी जसप्रीत सिंह

जालन्धर, 27 अगस्त (टिंकू पंडित):-  जालंधर नगर निगम से संबंधित कई यूनियन के प्रधानों व पदाधिकारियों ने आज जालंधर के डीसी जसप्रीत सिंह व निगम आयुक्त दविन्द्र सिंह से एक बैठक कर अपनी मांगों को उनके सामने रखा।

नगर निगम कॉर्पोरेशन जालंधर सेनेटरी सुपरवाइजर कर्मचारी संघ के प्रधान बंटू सभरवाल, राष्ट्रीय कर्मचारी यूनियन के प्रधान रिम्पी कल्याण, चालक एवं तकनीकी यूनियन के प्रधान मनीष बाबा, शम्मी लूथर, सीवरमैन यूनियन के प्रधान विनोद मद्दी, राजन कल्याण, माली-बेलदार यूनियन के प्रधान बाबा राज किशोर, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान विनोद गिल, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सिकंदर खोसला, फिटरकुली कर्मचारी यूनियन के प्रधान गोपी, सफाई कर्मचारी संघ से सचिन बत्रा, सफाई सेवक कर्मचारी यूनियन से विक्रम कल्याण व नगर निगम से जुड़ी अन्य यूनियन के प्रधानों व पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में आज जालंधर के डीसी जसप्रीत सिंह और जालंधर निगम आयुक्त दविन्द्र सिंह के साथ बैठक की। जिसमें विभिन्न यूनियन प्रधानों व पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को रखा।

यूनियन पदाधिकारियों ने जालंधर के डीसी जसप्रीत सिंह और जालंधर निगम आयुक्त दविन्द्र सिंह से निगम में कर्मचारियों की नई भर्ती को जल्द से जल्द करने की मांग की। निगम यूनियन से बातचीत करते हुए डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को जालंधर पहुंच रहे हैं, वह इस मुद्दे पर जल्द ही मुख्यमंत्री से बात कर जल्द से जल्द भर्ती की प्रक्रिया को पूरी करेंगे। सर्किट हाउस में पहुंची निगम यूनियन के प्रधानों ने डीसी जसप्रीत सिंह को मांग पत्र भी सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *