जालंधर के डिप्टी मेयर बंटी व पार्षद रोहन सहगल सहित कई नेताओं ने थामा AAP का दामन, आप का दामन थामने वाले लगभग सभी लोग कांग्रेसी पार्टी से, अब पंजाब में लाखों लोगों का बिजली बिल शून्य आ रहा है:- जरनैल सिंह

जालंधर,05 सितंबर (टिंकू पंडित):- जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं वैसे वैसे दल बदलने की प्रतिक्रिया आरंभ हो जाती है। चुनावों में जिस पार्टी का पलड़ा भारी हो कई नेता लोग उसी पार्टी की ओर रुख कर लेते हैं। पंजाब में भी कुछ महीनों बाद नगर निगम के चुनाव आने वाले हैं जिन्हें देखते हुए कई नेता आम आदमी पार्टी को मजबूत मान रहे हैं और आम आदमी पार्टी का दामन भी थाम रहे हैं।
आज ऐसा ही एक दलबदल कार्यक्रम मीडिया की सुर्खियों में रहा। जिसमें कांग्रेस पार्टी की ओर से जालंधर शहर के डिप्टी मेयर हरसिमरन जीत सिंह बंटी व कांग्रेस पार्टी के मॉडल टाउन क्षेत्र से पार्षद एवं जालंधर से मौजूदा विधायक परगट सिंह के खासम खास रहे रोहन सहगल, मिंटू जुनेजा सहित 4 लोग आप पार्टी के चंडीगढ़ दफ्तर में रखे एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इन सब लोगों को आम आदमी पार्टी में लाने मैं जालंधर के विधायक शीतल अंगुराल की अहम भूमिका रही।

जालंधर के इन नेताओं को आप में शामिल करवाने आए आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह ने कहा कि आप ने पंजाब के लोगों से किए वायदे काफी हद तक पूरे कर लिए हैं। अब लाखो लोगों का बिजली बिल शून्य आ रहा हैं, जिससे पंजाब के लोग खुश हैं। इसलिए अब आम जनता के साथ-साथ दूसरी पार्टियों के अच्छे नेताओं का रुख भी आम आदमी पार्टी की ओर हो रहा है। जिसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बधाई के पात्र हैं।

आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले ही डिप्टी मेयर हरसिमरन जीत सिंह बंटी को लेकर विवादों का बाजार गर्म रहा। जहां कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने बीते चुनावों में बंटी पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने अंदर खाते आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शीतल अंगुराल की सहायता की है जिस कारण बंटी को कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था और दूसरी तरफ बंटी का कहना था कि पूर्व विधायक सुशील रिंकू की पार्टी विरोधी गतिविधियों व विधायक द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी को देखते हुए उन्होंने पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब आने वाले समय में यह देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस पार्टी के राज में डिप्टी मेयर रहे बंटी को क्या आम आदमी पार्टी निगम चुनाव जीतने के बाद मेयर बनाती है या नहीं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *