जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुआ एक बड़ा दुखद हादसा, बस के खाई में गिरने से हुई 12 लोगों की मौत व 25 लोग हुए घायल

PM मोदी व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया मुआवजे का ऐलान

पुंछ, 14 सितंबर:- जम्मू-कश्मीर से एक दुख भरी खबर सामने आई है, जहां जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में एक मिनी बस के खाई में गिर जाने से भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आशंका जताई है कि हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ सकती है। यह हादसा पुंछ जिले के साब्जियां इलाके में हुआ।

बताया जा रहा है कि जम्मू संभाग के जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे साब्जियां इलाके में आज सुबह एक मिनी बस खाई में गिर गई थी. हादसे के तुरंत बाद ही सेना, पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया था।

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व पीएम मोदी ने जताया शोक, PM ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दर्दनाक हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि इस सड़क हादसे में लोगों की मौत दुखदायी है, पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं, मैं कामना करता हूं कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हों। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मरने वालों के परिवार को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा दिए जाने का ऐलान भी किया। इस दुखद हादसे पर हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखदाई है, पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं, मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शोक जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का बेहतर इलाज किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *