CM भगवंत मान को अधिक नशे में होने के कारण लुफ्थांसा से उड़ान भरने वाली फ्लाइट से उतारा, CM मान की वज़ह से दुनिया भर के पंजाबियों को करना पड़ा शर्मिंदगी का सामना:- सुखबीर बादल

 शराब के नशे में होने के कारण ही AAP के  सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होने से चूक गए थे मान:- सुखबीर

जालंधर, 19 सितंबर (टिंकू पंडित):-  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर से विवादों में घिरे नजर आ रहे हैं। पंजाब के CM भगवंत मान अभी तक शराब की लत से पूरी तरह आजाद नहीं हो सके हैं। फिलहाल वह जर्मनी में हैं। लेकिन उनकी शराब की लत ने वहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने ट्वीट में लिखा कि CM भगवंत मान को अधिक नशे में होने के कारण लुफ्थांसा से उड़ान भरने वाली फ्लाइट से उतार दिया गया।

भगवंत मान के अधिक शराब पीने के कारण ही फ्लाइट ने चार घंटे देरी से उड़ान भरी। सुखबीर सिंह बादल ने आगे लिखा कि मान शराब के नशे में होने के कारण ही बीते रविवार दिल्ली में आयोजित AAP के राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होने से चूक गए थे।

सुखबीर बादल के अनुसार फ्लाइट के सह- यात्रियों के हवाले से आई इन मीडिया रिपोर्ट्स से दुनिया भर के पंजाबियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक एक यात्री द्वारा यह तक कहा गया कि CM भगवंत मान ने इतनी अत्याधिक शराब पी हुई थी कि वह अपने पैरों पर भी सही तरीके से खड़े नहीं हो पा रहे थे।

यदि यह घटना पूरी तरह सत्य है तो आम आदमी पार्टी को इस पर एक बार गहनता से विचार करना पड़ेगा, ताकि CM भगवंत मान के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की गरिमा भी बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *