हरप्रीत सिंह पर घोषित किया गया था 10 लाख का इनाम
नई दिल्ली,02 दिसम्बर (वीर केसरी):- लुधियाना कोर्ट बम ब्लास्ट कांड मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मलेशिया से भारत वापस आने पर फरार हरप्रीत सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर 1 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हरप्रीत सिंह पर 10 लाख का इनाम घोषित किया गया था और उसके खिलाफ विशेष अदालत द्वारा गैर जमानती वारंट व एक लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह रोडे का सहयोगी है जो कि पाकिस्तान में इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन का प्रमुख सदस्य है। हरप्रीत सिंह व लखबीर सिंह रोडे दिसंबर 2021 में लुधियाना कोर्ट बिल्डिंग बम ब्लास्ट के साजिशकर्ता में से एक हैं।