पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया को अटारी बाजार के युवा व्यापारियों ने किया सम्मानित,

मनोरंजन कालिया के आशीर्वाद से यूथ वेलफेयर सोसाइटी अटारी बाजार का हुआ गठन

 

जालन्धर,06 दिसम्बर (टिंकू पंडित):- पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया को भाजपा राष्ट्रीय टीम का सदस्य बनाये जाने पर आज अटारी बाजार के युवा व्यापारी भाइयों ने बधाई दी व उन्हें सम्मानित किया गया। इस समारोह के बाद मनोरंजन कालिया के निवास स्थान पर उनके आशीर्वाद से यूथ वेलफेयर सोसाइटी अटारी बाजार का गठन भी किया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोरंजन कालिया ने सिरोपें देकर सम्मानित किया। इस सोसाइटी में धर्मपाल कौशल (माली) को चेयरमैन, आशु बाहरी को प्रधान, रोहित बाहरी (रिंकू) को सीनियर वाइस प्रधान, ईश्वर सिंह (राजा) को उप प्रधान, राजेश जैन को महामंत्री व मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य अटारी बाजार के व्यापारी भाइयों की समस्याओं को एकजुट होकर शासन और प्रशासन के सामने उठाना एवं शहर में होने वाले सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा। सोसायटी के महामंत्री राजेश जैन ने बताया आने वाले समय में सोसाइटी का विस्तार भी किया जाएगा और सोसाइटी को सुचारू रूप से चलाने के लिए बाजार के सभी व्यापारी भाइयों का सहयोग भी लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *