जालन्धर,07 दिसम्बर (टिंकू पंडित):- भारतीय जनता पार्टी मंडल 7 की ओर से पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम का सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मंडल 7 के प्रधान नरेश अरोड़ा, ऋतुराज नाहर राजेश जैन, तलविंदर सिंह शेरू उप प्रधान भाजपा जालंधर, सोनू हंस, मनबीर सिंह (करण), शिवि अरोड़ा, अमृतपाल सिंह संघा,हैप्पी कालिया, सेवा बड़ियाल व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनोरंजन कालिया को मोमेंटो व फूलों का गुलदस्ता देते हुए ढेरों बधाइयां दी और मनोरंजन कालिया का मुंह मीठा करवाया।