फाजिल्का में आए चक्रवर्ती तूफान ने मचाई गई तबाही के दृश्य
वीर केसरी, 25 मई :- इन दिनों पंजाब में मौसम ने भारी करवट बदली है। जिसके कारण पंजाब में सर्द मौसम की वापसी हुई है। लोगों ने फिर से गर्म कपड़े पहन लिए हैं। कल से पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं। जिससे ठंड में वृद्धि हुई है। लेकिन पंजाब के फाजिल्का जिले के एक गांव में आए भयंकर बवंडर (चक्रवर्ती तूफान) ने तबाही मचाई है। इस तूफान में कई लोग घायल भी हुए हैं।
मौसम विभाग द्वारा आने वाले समय में पंजाब के होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना, मोगा, पटियाला, रूप नगर, मोहाली, नवांशहर, तरनतारन, संगरूर, फतेहगढ़ साहब व अमृतसर सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलने, भारी बारिश व तूफान आने का अलर्ट जारी किया गया है।

