सौदान सिंह व अश्वनी शर्मा ने लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा कार्यालय का किया शुभारंभ, भाजपा जालन्धर लोकसभा उपचुनाव के लिए है पूरी तरह से तैयार :- सौदान सिंह, प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार व सरकार की फेल कार्यप्रणाली के मुद्दे पर उपचुनाव लड़ेगी भाजपा :-अश्वनी शर्मा

हवन यज्ञ व मंत्रोच्चारण के उपरांत भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव की जीत का लिया संकल्प

जालंधर, 8 अप्रैल (टिंकू पंडित):- आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय लाजपत नगर, नजदीक गुरु नानक मिशन चौक पेट्रोल पंप के साथ वाली गली में भाजपा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने कार्यालय का शुभारंभ हवन यज्ञ एवं मंत्रोच्चारण के बाद विधिवत रूप से किया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।

कार्यालय के उद्घाटन समारोह के मौके पर सौदान सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जालंधर लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव प्रभारी व् प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नेताओं व् भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी जा चुकी हैं। 2014 में देश की सत्ता संभालने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र विकास और श्रेष्ठता की बुलंदियों को छूना शुरू किया और यह सफर आज तक निरनत जारी है। इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के उन कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 44 वर्ष का स्वर्णिम इतिहास मेहनत और संघर्ष भरा है।

कार्यालय शुभारंभ के अवसर अश्वनी शर्मा ने बतया की भारतीय जनता पार्टी जालंधर का उपचुनाव राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था, राज्य में फैले भ्रष्टाचार और मौजूदा सरकार की फेल कार्यप्रणाली के मुद्दे पर लड़ रही है। पंजाब में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। राज्य की जनता भगवंत मान सरकार के एक वर्ष में कुशासन में त्राहि-त्राहि कर उठी है। उन्होंने कहा कि जालंधर के रुके हुए विकास को रफ्तार केवल भारतीय जनता पार्टी का सांसद ही दे सकता है। भाजपा इस लोकसभा उपचुनाव में जनता के प्रचंड समर्थन से जीत दर्ज करेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, महेंद्र भगत, सरबजीत मक्कड़, पूर्व डीसीपी रजिंदर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रमन पब्बी, रवि महेंद्रू, प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज राकेश गोयल,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर, राजीव ढींगरा, राजू मागो, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दर्शन लाल भगत, गुरविंदर लांबा, जिला सचिव अमित भाटिया, अश्वनी अटवाल, अनु शर्मा, योगेश मल्होत्रा, सोशल मीडिया इंचार्ज दिनेश मल्होत्रा, प्रमोद कश्यप, भाजयुमों मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का, अजमेर सिंह बादल, पी, एस. वालिया कांत करीर,देवकीनन्दन ठुकराल,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *