जीएनडीयू कॉलेज में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का हुआ समापन, लेमन स्पून रेस में निखिल ने पहला, जसकीरत ने दूसरा व वैष्णवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

खेलों में भाग लेने से स्टूडेंट्स का शारीरिक मानसिक विकास होता है :-प्रो मंजीत सिंह

                                      छाया:- यतिराज

जालन्धर, 08 अप्रैल (टिंकू पंडित):- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज जालंधर में चल रही दो  दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आज समापन हो गया।  स्पोर्ट् समीट के पहले दिन कॉलेज के ओएसडी प्रो. डॉ. कमलेश सिंह दुग्गल ने मुख्य अतिथि प्रो. मंजीत सिंह ढल, पूर्व एचओडी खेल विभाग जीएनडीयू कॉलेज का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रो मंजीत ढल ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों में भाग लेने से स्टूडेंट्स का शारीरिक मानसिक विकास होता है। पहले दिन मार्च पास के बाद विभिन्न खेल संबंधित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि पंजाबी जागरण के संपादक वीरेंद्र वालिया, दूरदर्शन जालंधर के डिप्टी न्यूज़ एडिटर शिशु शांतल थे और विशेष तौर जयरथ, ए जीएम जागरण ग्रुप भी उपस्थिति थे। सभी अतिथियों का गिद्दा व भांगड़ा रंगारंग कार्यक्रम से सभी मनोरंजन किया गया।

इस मीट में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में म्यूजिकल रेस में पहला स्थान रवि ने, लेमन स्पून रेस में पहला स्थान निखिल, दूसरा स्थान जसकीरत, वैष्णवी ने तीसरा स्थान, लॉन्ग जंप में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान रोहित, ओंकार और मनीषा ने, थ्री लेग रेस (लड़कियों) में दिव्यांशी, रिया ने पहला, रितिका, हैरत ने दूसरा, एहमप्रीत व गिफ्टी ने तीसरा और लडको के वर्ग में मनहर व नितिन ने पहला, मनप्रीत व अभिषेक ने दूसरा व सौरव व हर्ष ने तीसरा, शॉर्ट पुट (लड़कियों) में प्रभमीत कौर ने पहला, नंदिनी ने दूसरा और लड़कों के वर्ग में तनिश ने पहला व भाविक ने दूसरा, 200 मीटर रेस में लड़कियों में पहला स्थान राजविंदर कौर, प्रभनीत कौर ने दूसरा व दिशा सचदेवा ने तीसरा, लड़कों में सोनी ने पहला, अर्शवीर सिंह ने दूसरा व रोहित वर्मा ने तीसरा, 100 मीटर रेस में लड़कियों ने पहला स्थान अर्षप्रीत कौर, दूसरा प्रभनीत कौर, सृचि ने तीसरा और लड़कों में पहला स्थान मनीष, दूसरा सोनी, तीसरा अर्शवीर ने, बैडमिंटन में लड़कों में पहला स्थान रोहन, अंश कुमार ने दूसरा स्थान और लड़कियों में दिशा ने पहला और मुस्कान ने दूसरा,शतरंज में लड़कों में भव्या ने पहला, तनिश ने दूसरा, हरेंद्र ने तीसरा, लड़कियों में गिफ्ट्टी ने पहला, प्रांजल ने दूसरा व सिमरन ने तीसरा, कैरम बोर्ड में पहला हिमांग, कृति ने दूसरा व जसकीरत ने तीसरा, रस्साकशी में लड़कों में टीम सी ने पहला, टीम बी ने दूसरा और लड़कियों में टीम आई ने पहला, टीम जी ने दूसरा और वॉलीबॉल मैं टीम सी विनर रही। मुख्य अतिथि प्रो वालिया ने सभी खिलाडियों का उत्साह बढ़ाया।

सभा को संबोधित करते हुए, कॉलेज के ओएसडी प्रो. दुग्गल ने एथलेटिक मीट में सभी मेहमानों की प्रेरक उपस्थिति और विशेषकर ढल सर को धन्यवाद दिया। उन्होंने खेल और कौशल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। ओएसडी कॉलेज ने वार्षिक एथलेटिक मीट के सफल आयोजन के लिए डॉ संजीव अरोड़ा, डॉ आशीष अरोड़ा, डॉ सतप्रीत सिंह, डॉ लखबीर सिंह, डॉ सोनिया कुंद्रा, राम दयाल, दलजीत सिंह, दीपक अग्रवाल और विभाग के सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *