पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब सरदार प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पंजाब सरकार ने राज्य में 27 तारीख, गुरुवार को सरकारी छुट्टी का किया ऐलान

पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 10:00 बजे, चंडीगढ़ के सेक्टर 28 में पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा

चंडीगढ़, 26 अप्रैल (वीर केसरी):- केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते जहां 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है वही पंजाब सरकार ने राज्य में 27 तारीख यानि गुरुवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने बादल के सम्मान में गुरुवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सरदार प्रकाश सिंह बादल का संस्कार वीरवार को उनके पैतृक गांव बादल में ही किया जाएगा इसलिए पंजाब सरकार ने बुधवार की जगह वीरवार को सरकारी छुट्टी की घोषणा की है।

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 10:00 बजे, चंडीगढ़ के सेक्टर 28 में पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा । जहां उन्हें देश विदेश से आए नेता, रिश्तेदार, पार्टी के कार्यकर्ता व आम लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *